
Tere Mere Sapne" program launch ceremony news – Community Radio 91.2 FM Jhunjhunu
With the help of National Commission for Women, the pre-wedding dialogue program 'Tere Mere Sapne' was formally launched by the voluntary organization 'District Environment Improvement Committee' at the district headquarters Jhunjhunu.
In a unique start to the program, the two young women who had come to the center for dialogue were considered the first complainants and the initiative was inaugurated by having them cut the ribbon.
On this occasion, the organization's director, Rajesh Agarwal, and Shakti Sadan's center superintendent, Mrs. Pramila, directly interacted with the young women present. They emphasized the importance of open and honest communication between both parties before marriage. This helps in understanding each other and can reduce the likelihood of future family disputes and conflicts.
The objective of the program 'Tere Mere Sapne' is to make the youth aware of mutual understanding, communication and responsibilities before marriage and to inspire them to build a happy married life and a better future.
Radio jockey Poonam Jangid of Community Radio 91.2 FM Jhunjhunu, Imran Khan along with many members of the organization and dignitaries were present in the program.
News clippings, photos of the event, and audio news clips related to this news item are attached to this email.
You are requested to please review this news and consider publishing/featuring it on the AirMedia News Portal.
Thank you very much for providing a wide platform to the voice of community radio and the important work being done at the local level.
राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से जिला मुख्यालय झुंझुनू में स्वयंसेवी संस्था ‘जिला पर्यावरण सुधार समिति’ द्वारा शादी से पूर्व संवाद कार्यक्रम ‘तेरे मेरे सपने’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत करते हुए संवाद के लिए केंद्र पर पहुंचीं दो युवतियों को प्रथम परिवादी मानते हुए उन्हीं से फीता कटवाकर इस पहल का उद्घाटन करवाया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक राजेश अग्रवाल एवं शक्ति सदन की केंद्र अधीक्षक श्रीमती प्रमिला ने उपस्थित युवतियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि विवाह से पहले दोनों पक्षों के बीच खुलकर और ईमानदारी से संवाद होना बेहद जरूरी है। इससे एक-दूसरे को समझने में मदद मिलती है तथा भविष्य में पारिवारिक विवाद और आपसी कलह की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
‘तेरे मेरे सपने’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विवाह से पूर्व आपसी समझ, संवाद और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा सुखद वैवाहिक जीवन और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में कम्युनिटी रेडियो 91.2 FM झुंझुनू की रेडियो जॉकी पूनम जांगिड़, इमरान खान सहित संस्था के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस न्यूज़ से संबंधित समाचार-पत्रों में प्रकाशित न्यूज़ की कटिंग, कार्यक्रम की तस्वीरें तथा ऑडियो न्यूज़ क्लिप इस ईमेल के साथ संलग्न की जा रही हैं।
आपसे निवेदन है कि कृपया इस न्यूज़ की समीक्षा कर इसे AirMedia News Portal पर प्रकाशित/फीचर करने पर विचार करें।
कम्युनिटी रेडियो की आवाज़ और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक मंच प्रदान करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Photos
More moments from this story
For news tips, coverage requests, or media enquiries, email us at airmedianews@gmail.com.
